वट सावित्री व्रत की तैयारियों से बाजारों में रौनक, सुहागिनों में दिखा खास उत्साह

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : जिले सहित पूरे झारखंड में वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को होने वाले इस व्रत के लिए महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। इसे लेकर बाजारों में फलों, पूजा सामग्री और श्रृंगार के सामान की खरीदारी तेज हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, महिलाएं वट सावित्री व्रत के दिन सुबह स्नान कर नए वस्त्र और सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा करती हैं। इस दौरान वे वृक्ष की परिक्रमा, जल अर्पण और कुमकुम-अक्षत चढ़ाकर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत से अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति मिलती है।

पूजा में फलों का विशेष महत्व माना जाता है, और महिलाएं आम, लीची, अनार जैसे फलों के साथ प्रसाद तैयार करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष की पूजा से दांपत्य जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 

See also  नसबंदी ऑपरेशन में बड़ी लापरवाही, फौजी की बिगड़ी हालत से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed