तेज आंधी में सड़क पर गिरा विशाल पेड़, बाइक सवार घायल होने से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शुक्रवार शाम अचानक बदले मौसम के बीच तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शहर में लोगों की परेशानी बढ़ा दी। साकची बसंत टॉकीज मुख्य सड़क पर तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान गोलमुरी की ओर जा रहा एक बाइक सवार उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक बसंत टॉकीज के पास पहुंचा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पेड़ की टहनियों के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायल युवक सरायकेला जिले का रहने वाला बताया गया है, जो निजी काम से जमशेदपुर आया था। हादसे में युवक की बाइक के साथ ड्यूटी पर खड़ी ट्रैफिक हवलदार की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर तक साकची-गोलमुरी मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

वहीं साकची स्थित टाटा कंपनी के 2 नंबर गेट के पास भी एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे जाम की स्थिति बन गई। बाद में प्रशासन और नगर निकाय की टीम ने पेड़ हटाकर यातायात सामान्य कराया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम शहर में 19.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। विभाग ने शनिवार के लिए भी कोल्हान क्षेत्र में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Thanks for your Feedback!