एक्सएलआरई जमशेदपुर ने पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबल लीडरशिप (पीपीएसएल) के दूसरे बैच की घोषणा की


जमशेदपुर: सार्वजनिक नीति और नेतृत्व के क्षेत्र में अपनी अग्रणी कार्यकारी शिक्षा पहल की सफल शुरुआत के बाद, एक्सएलआरई – ज़ेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अपने प्रमुख पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबल लीडरशिप (पीपीएसएल) कार्यक्रम के दूसरे बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT), भारत सरकार के सहयोग से प्रारंभ किया गया यह एक वर्षीय हाइब्रिड कार्यकारी कार्यक्रम, नीति निर्माताओं, प्रशासकों, शिक्षाविदों, विकास क्षेत्र के पेशेवरों, सस्टेनेबिलिटी विशेषज्ञों तथा निजी क्षेत्र के पेशेवरों को एक शैक्षणिक मंच पर एकत्रित करने वाला एक विशिष्ट अंतर्विषयी कार्यक्रम बनकर उभरा है। इस कार्यक्रम की एक विशेषता इसका विविधतापूर्ण क्लास मिश्रण है, जिसमें सरकार द्वारा प्रायोजित प्रतिभागियों के साथ-साथ स्व-वित्तपोषित प्रतिभागी भी शामिल हैं।
प्रथम बैच में भारत सरकार (आइएएस, आइपीएस, आईएफ़ओएस एवं राज्य सिविल सेवा अधिकारियों) तथा विभिन्न राज्य सरकारों के अधिकारी, यूएन वूमेन, पीएसई इंडिया, काउंसिल ओन एनर्जी, एनवायरनमेंट & वॉटर (CEEW), पीसीआइ इंडिया, आइबीएम रिसर्च लेब्स के वरिष्ठ पेशेवर तथा लोक प्रशासन संस्थानों के शिक्षाविद शामिल हैं।
१८० घंटे का यह कार्यक्रम कार्यरत पेशेवरों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें दो संक्षिप्त इमर्सिव कैंपस रेजिडेंसी और रविवार को आयोजित इंटरैक्टिव ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से हाइब्रिड शिक्षण प्रारूप अपनाया गया है। यह कार्यक्रम सार्वजनिक नीति, सार्वजनिक वित्त, सार्वजनिक प्रबंधन, सार्वजनिक प्रणाली, शासन, सस्टेनेबिलिटी, नेतृत्व, हितधारक सहभागिता, व्यवसायिक रणनीतियाँ एवं नॉन-मार्केट रणनीतियाँ तथा उभरती विकासात्मक चुनौतियों जैसे बहुविषयी विषयों को समाहित करता है।
कार्यक्रम की प्रासंगिकता और प्रभाव पर बोलते हुए, एक्सएलआरई के एसोसिएट प्रोफेसर एवं पीपीएसएल कार्यक्रम निदेशक प्रो. कल्याण भास्कर ने कहा:
“पीपीएसएल कार्यक्रम सार्वजनिक नीति, शासन, सिविल सोसायटी और सार्वजनिक मूल्य सृजन के संगम पर जिम्मेदार नेतृत्व विकसित करने की एक्सआरआई की व्यापक दृष्टि को प्रतिबिंबित करता है। प्रतिभागियों की विविधता कक्षा चर्चाओं, सह-अध्ययन को समृद्ध बनाती है तथा प्रशासन, अकादमिक जगत, विकास क्षेत्र और उद्योग के बीच सार्थक संवाद को सक्षम बनाती है।”
सार्वजनिक नीति, शासन, सस्टेनेबिलिटी ट्रांजिशन और लोक प्रशासन में बढ़ती जटिलताओं के बीच, यह कार्यक्रम ऐसे नए नेतृत्व का निर्माण करने का उद्देश्य रखता है जो समाज के लिए समावेशी, नैतिक और साक्ष्य-आधारित समाधान तैयार कर सके।
दूसरे बैच से कार्यक्रम की प्रासंगिकता और अधिक मजबूत होने की अपेक्षा है, क्योंकि यह सार्वजनिक प्रणालियों और विकासात्मक संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, विशेषज्ञों और पेशेवरों के बीच सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देगा।
आवेदन की अंतिम तिथि १८ अगस्त २०२६ है। कार्यक्रम का शुभारंभ १८ सितंबर २०२६ को एक्सआरआई जमशेदपुर में आयोजित उद्घाटन कैंपस मॉड्यूल के साथ होगा।
कार्यक्रम, पात्रता और प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी एक्सएलआरई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
लिंक: https://application-portal.xlri.ac.in/ppsl



