रात में घर में घुसा जंगली हाथी, परिवार में मची दहशत, महिला घायल

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह पंचायत अंतर्गत आदरडीह चौका गांव में देर रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने गुरुपद गोप के घर को तोड़ दिया और घर में रखा अनाज व घरेलू सामान भी बर्बाद कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, लेकिन सतर्कता के कारण सभी बाल-बाल बच गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 10:30 बजे हाथी गांव में घुस आया और घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर टूटने के दौरान गुरुपद गोप ने अपनी पत्नी, विवाहित बेटी और छोटे बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि इस घटना में उनकी पत्नी घायल हो गई।

इलाके में लगातार हाथियों के हमलों से ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों ने घायल महिला के इलाज और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

See also  जर्जर पुल बना हादसों का खतरा, ग्रामीणों में दहशत, सड़क की हालत पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed