उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें जून में रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, मई में मेमू और इतवारी एक्सप्रेस का परिचालन भी रहेगा ठप

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों में चल रहे विकास कार्यों और तकनीकी अपग्रेडेशन के कारण जून और मई महीने में टाटानगर से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द किया गया है. इससे कोल्हान सहित नौ राज्यों के हजारों यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

* जून में 11 से 15 तक रद्द रहेगी उत्कल एक्सप्रेस-

चंपा स्टेशन के पास चौथी लाइन में सिग्नल और तकनीकी सुधार के लिए जून में लाइन ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण टाटानगर से रोज गुजरने वाली पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक अप-डाउन दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी. लंबी दूरी की इस ट्रेन के रद्द होने से नौ राज्यों के यात्रियों का संपर्क टूट जाएगा. इसके अलावा, इतवारी और बिलासपुर एक्सप्रेस को भी जून में विभिन्न तिथियों पर रद्द करने की घोषणा की गई है.

* मई में मेमू और लोकल ट्रेनों पर ब्रेक-

चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-राउरकेला मेमू का परिचालन 13 से 18 मई तक रद्द रहेगा. वहीं, टाटानगर-चक्रधरपुर-टाटानगर मेमू ट्रेन 14, 16 और 18 मई को नहीं चलेगी. गोंदिया स्टेशन के पास चल रहे कार्यों के चलते टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस को भी मई में कई दिनों के लिए रद्द किया गया है.

* जुलाई से नवंबर तक बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें-

रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक जुलाई से नवंबर के बीच साउथ बिहार एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया जाएगा. निर्धारित दिनों पर ये ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी, जिसके कारण ये टाटानगर स्टेशन नहीं आएंगी. ट्रेनों के लगातार रद्द होने और मार्ग परिवर्तन से दैनिक यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी तय करने वाले मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed