33 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

0
Advertisements
Advertisements

रांची : कांके थाना क्षेत्र में 33 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान देवाशीष मिश्रा के रूप में हुई है, जो रिवर डेल सिटी आइआइसीएम के पास का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद आरोपी को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बताया गया कि वह फर्जी तरीके से बड़ी कंपनियों के नाम पर ई-मेल भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा देता था और लोगों से पैसे वसूलता था। पुलिस के मुताबिक, उसने सीसीएल, मेकॉन और एनटीपीसी जैसी कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर कई युवाओं को ठगा। मामले में आरोपी के साथ उसके परिवार के सदस्यों को भी नामजद किया गया है और आगे की जांच जारी है।

See also  एसबीयू में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम, फ्लोरेंस नाइटिंगेल को दी श्रद्धांजलि

Thanks for your Feedback!