सीबीएसई12वीं की परीक्षा में राशि रंजन गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल की टॉपर बनी

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela :सीबीएसई 12वीं की घोषित रिजल्ट में गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. परीक्षा में स्कूल के कुल 22 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिनमें 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली राशि रंजन स्कूल टॉपर बनी हैं. जबकि 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली माननी प्रसाद द्वितीय टॉपर, 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सोहन डॉली तृतीय टॉपर रही. वहीं 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अनुभव गोस्वामी चतुर्थ टॉपर बने.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

* नीट की परीक्षा देकर डॉक्टर बनना चाहता है स्कूल टॉपर-

स्कूल के प्रथम प्रथम टॉपर राशि रंजन नीट की परीक्षा देकर एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है. राशि के पिताजी कुमार राजेश रंजन टाटानगर में रेलवे के विद्युत विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं. वहीं द्वितीय टॉपर माननी भी नीट की परीक्षा देकर कुशल डॉक्टर बनना चाहती है. सोहन डॉली जी एडवांस की परीक्षा देकर कुशल इंजीनियर बनना चाहती है. स्कूल के सभी टॉपर छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन को दिया है. विद्यालय के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय की अधिष्ठात्री गायत्री देवी एवं सचिव इंजीनियर सत्य प्रकाश सुधांशु ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है. साथ हीं विद्यालय के कर्मठ शिक्षक शिक्षिकाओं के अहम योगदान की सराहना की है.

Thanks for your Feedback!