अस्तित्व नें स्कूली बच्चों को दिलाया निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का लाभ

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : आज दिनांक 12 मई 2026 CM SOE BPM High स्कूल बर्मा माइंस में  सामाजिक संस्था अस्तित्व के सौजन्य से त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल आदित्यपुर के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम द्वारा 1. मनीष राज (प्रबंधक विपणन)
2. अनिमा घोष (ऑप्टोमेट्रिस्ट)
3. कुकुम सिंह (नर्स)
4. दीप्ति (नर्स) छात्रों के नेत्रों की जांच कर उन्हें उचित डॉक्टरी सलाह दी गई।यह कार्यक्रम अस्तित्व सामाजिक संस्था की संस्थापक सदस्य सह सचिव श्रीमति मीरा तिवारी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष श्रीमति अन्नू चौबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस आयोजन में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती रंजीता गांधी ने अपना भरपूर योगदान दिया। नेत्र जांच शिविर की शुरुआत प्रधानाचार्य ने अपने नेत्रों की जांच करवाकर शुरू की। जिसमें करीब 200 बच्चों की नेत्र जांच हुई। तत्पश्चात स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं के नेत्रों की भी जांच की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जदयू के महामंत्री श्री गंगाधर पांडे का भी पूर्ण सहयोग रहा। स्कूल की प्रिंसिपल के द्वारा त्रिनेत्रम हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित डॉक्टर के साथ महामंत्री श्री गंगाधर पांडे एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्नू चौबे का पुष्प का गुच्छा देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात संस्था ने भी अपनी तरफ से प्रधानाचार्य श्रीमती रंजीता गांधी को पुष्प देकर उनका आभार व्यक्त किया। श्रीमती रंजीता गांधी ने कहा कि आजकल के बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग ज्यादा कर रहे हैं जिस कारण उनकी आंखों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। आता बच्चे अगर अपने नेत्र को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं तो वह सोशल मीडिया का प्रयोग जितना हो सके कम करें। इस अवसर पर अन्नू चौबे ने बच्चों को बताया कि आजकल ऑनलाइन क्लासेस वगैरा के कारण भी बच्चों को मोबाइल फोन या लैपटॉप बहुत ज्यादा देखना पड़ता है जिसका सीधा असर बच्चों के लेंस और कॉर्निया पर पड़ता है जिसके कारण बहुत कम उम्र में बच्चों को चश्मा लग जा रहा है। इस प्रकार के वातावरण में बच्चों के लिए नेत्र जांच शिविर एक बहुत ही महत्वपूर्ण और कारगर सिद्ध होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की सभी शिक्षकों का भी भरपूर योगदान रहा। इस अवसर पर                                  1) मोना भूमिज
2)अरविंद कुमार रवानी
3)चंचल सिंह एचसी
4)सुचित्रा महतो
5) सुदीप्ति कुमारी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मो आचार्या भी उपस्थित थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed