दहेज में 10 लाख नकद और गहनों की मांग, विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप, इलाके में हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

छपरा : जिले के दरियापुर प्रखंड के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती सुल्तानपुर गांव में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज में 10 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहनों की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने और जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि जब मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह वह वहां से बचकर बाहर निकली और अपनी जान बचाई। इसके बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, गांव में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है और लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

See also  मालगाड़ी के फेल होने से वंदे भारत ट्रेन 45 मिनट रुकी, यात्रियों को हुई परेशानी

Thanks for your Feedback!

You may have missed