आदित्यपुर 16 मई से शुरू होगी जनगणना 2027: हर घर पहुंचेगी टीम, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने बताया पूरा रोडमैप


Saraikela : शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए जनगणना की रूपरेखा साझा की.
* प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन-
डिप्टी मेयर ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. यह प्रशिक्षण जनगणना प्रक्रिया को सुचारू और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.
* 16 मई से जमीनी स्तर पर कार्य-
नगर निगम क्षेत्र में जनगणना का कार्य 16 मई से विधिवत शुरू हो जाएगा. इसके लिए
•पूरे निगम क्षेत्र को विभिन्न जोन में विभाजित किया गया है. प्रत्येक जोन के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगी. जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार से लगभग 34 से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके आधार पर डेटा संकलन किया जाएगा.
डिप्टी मेयर ने निगम क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि वे जनगणना टीम का सहयोग करें और सटीक जानकारी प्रदान करें, ताकि भविष्य की सरकारी योजनाओं का लाभ सही ढंग से मिल सके. उन्होंने विश्वास जताया कि पूरी टीम मुस्तैदी के साथ इस राष्ट्रीय कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा कर लेगी.



