WhatsApp पर अब AI करेगा ग्राहकों से बातचीत, Meta का बड़ा टेक दांव

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : Meta ने WhatsApp Business को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कंपनी अब AI आधारित बिजनेस एजेंट्स को प्लेटफॉर्म पर ला रही है, जिनकी मदद से छोटे और मध्यम कारोबारी ग्राहकों से ऑटोमैटिक बातचीत कर सकेंगे। इस फीचर के जरिए बिजनेस 24 घंटे ग्राहकों के सवालों का जवाब दे पाएंगे और सेल्स व सर्विस को बेहतर बना सकेंगे। भारत समेत कई बाजारों में इस तकनीक को तेजी से विस्तार देने की तैयारी की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रिपोर्ट के अनुसार, Meta का फोकस WhatsApp को सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं बल्कि AI आधारित बिजनेस प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करना है। नई व्यवस्था के तहत कंपनियां ग्राहक सहायता, ऑर्डर अपडेट, प्रोडक्ट जानकारी और ऑटोमेटेड रिप्लाई जैसी सुविधाओं के लिए AI का इस्तेमाल कर सकेंगी। Meta पहले से अपने Meta AI फीचर को WhatsApp, Facebook और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर विस्तार दे रहा है।

हालांकि AI को लेकर प्रतिस्पर्धा भी तेज हो गई है। Meta की WhatsApp Business API नीति को लेकर यूरोप में जांच चल रही है, जहां कंपनी पर प्रतिद्वंद्वी AI चैटबॉट्स की पहुंच सीमित करने के आरोप लगे हैं। इसके बावजूद Meta AI आधारित बिजनेस सेवाओं को भविष्य की बड़ी रणनीति के तौर पर देख रहा है।

See also  बारात में बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आए 4 युवक, हालत गंभीर

Thanks for your Feedback!

You may have missed