JTET भाषा विवाद पर समिति का गठन, शिक्षा नीति को लेकर बढ़ा सियासी हलचल


रांची : झारखंड में JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) में क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस मुद्दे के समाधान और विभिन्न पक्षों की आपत्तियों पर विचार करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। यह विवाद मुख्य रूप से परीक्षा में शामिल की गई क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर उठा है, जिस पर कई जिलों में असंतोष देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, समिति सभी संबंधित पक्षों से सुझाव लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी और उसके आधार पर आगे की नीति पर निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले भी JTET की भाषा सूची को लेकर कैबिनेट स्तर पर विवाद सामने आ चुका है, जिसके चलते नियमावली को कुछ समय के लिए टालना पड़ा था।
इस मामले को लेकर राज्य में राजनीतिक और शैक्षणिक हलचल तेज हो गई है। अभ्यर्थियों और विभिन्न संगठनों ने अपनी-अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं, जबकि सरकार का कहना है कि सभी हितधारकों की राय लेकर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा ताकि किसी वर्ग के साथ अन्याय न हो।


