जल संकट पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, हजारों घरों तक पहुंचेगा पानी

0
Advertisements
Advertisements

रांची : भीषण गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए झारखंड सरकार ने राज्य के सभी 49 शहरी निकायों के लिए विशेष जलापूर्ति कार्ययोजना तैयार की है। नगर विकास और आवास विभाग की रिपोर्ट में हर शहर के उन घरों का आंकड़ा जुटाया गया है जहां अब तक जलापूर्ति सुविधा नहीं पहुंची है। सरकार ने ऐसे इलाकों के लिए 600 से ज्यादा वाटर टैंक, 17 हजार से अधिक हैंडपंप, 300 जलमीनार, हाईड्रेंट और डीप बोरिंग की व्यवस्था की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रिपोर्ट के मुताबिक रांची में सबसे ज्यादा जलापूर्ति की चुनौती सामने आई है। यहां 2.47 लाख घरों में केवल 82,366 घरों तक नल कनेक्शन पहुंचा है, जबकि 1.64 लाख से ज्यादा घर अभी भी जलापूर्ति से वंचित हैं। स्थिति संभालने के लिए 2756 हैंडपंप, 1723 मिनी हाईड्रेंट, 181 हाईड्रेंट और 75 पानी टैंकर लगाए गए हैं। धनबाद, देवघर, जमशेदपुर और आदित्यपुर में भी हजारों घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके लिए अतिरिक्त हैंडपंप और पानी टैंकर सक्रिय किए गए हैं। वहीं चाईबासा उन चुनिंदा शहरों में शामिल है जहां करीब 95 प्रतिशत घरों तक नल जल योजना पहुंच चुकी है।

विभाग का कहना है कि इस विशेष योजना का उद्देश्य गर्मी के दौरान लोगों को पेयजल संकट से राहत देना है। हालांकि लगातार बढ़ती गर्मी के बीच कई इलाकों में पहले ही पानी की परेशानी सामने आ चुकी थी, जिसके बाद विभाग ने तेजी से वैकल्पिक इंतजाम शुरू किए हैं।

Thanks for your Feedback!

You may have missed