जिले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की पड़ताल से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जिले में सरकारी योजनाओं और जनसेवाओं की स्थिति जांचने के लिए प्रशासन ने गुरुवार को बड़ा औचक निरीक्षण अभियान चलाया। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर वरीय अधिकारियों और नामित नोडल पदाधिकारियों ने अलग-अलग प्रखंडों, पंचायतों और नगर निकाय क्षेत्रों में पहुंचकर जमीनी हालात का जायजा लिया। अभियान का उद्देश्य यह देखना था कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सही तरीके से पहुंच रहा है या नहीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गांवों में जाकर लाभुकों और ग्रामीणों से सीधे बातचीत की। स्कूलों में पढ़ाई की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में दवा और इलाज की सुविधा, पीडीएस दुकानों में राशन वितरण और मनरेगा कार्यस्थलों की जांच की गई। साथ ही प्रज्ञा केंद्र और पंचायत भवनों में मिलने वाली सेवाओं की भी समीक्षा हुई।

उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट कहा है कि निरीक्षण में मिली कमियों को तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसेवा में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई होगी।

About The Author

See also  3347 पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, नवंबर से शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

Thanks for your Feedback!

You may have missed