भाजपा नेता के घर हमला और बहन से मारपीट पर बवाल, इलाके में फैली दहशत

0
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बारानगर इलाके में भाजपा नेता सोमनाथ धर के घर पर हमला और उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना से राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों द्वारा घर पर कब्जा करने की कोशिश का विरोध करने पर सोमनाथ धर और उनके परिवार पर हमला किया गया। इस दौरान उनकी बहन के साथ भी मारपीट की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पीड़ित परिवार का आरोप है कि लंबे समय से उन्हें धमकियां दी जा रही थीं और घर को खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा था। बुधवार रात अचानक हमलावरों ने सोमनाथ धर को घर के बाहर पकड़कर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। घायल बहन ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके भाई पर चाकू से हमला करने की कोशिश की और उन्हें भी चोट पहुंचाई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल और गरमा गया है तथा भाजपा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

See also  ममता सरकार के अफसरों पर गिरी गाज, रिटायर्ड अधिकारियों की एंट्री बैन, प्रशासन में हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed