करंट की चपेट में हाथी की मौत, जंगल में सनसनी, जांच में जुटा वन विभाग
Advertisements

Advertisements

सरायकेला-खरसावां : जिले के कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह और सपारूम गांव के बीच जंगल में एक जंगली हाथी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुरुआती आशंका है कि हाथी बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
Advertisements

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम भी तुरंत पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि इस इलाके में इन दिनों हाथियों का झुंड मौजूद है और जंगल के पास बिजली तार भी लगे हुए हैं। फिलहाल वन विभाग वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटा है और जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


