लातेहार सिविल कोर्ट का सख्त रुख, ऑरिजिनल सूट मामले में नोटिस जारी; तय तिथि पर हाजिरी अनिवार्य


लातेहार : लातेहार सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत ने एक महत्वपूर्ण मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट नोटिस जारी किया है, जिससे संबंधित पक्षों में हलचल तेज हो गई है। यह नोटिस ऑरिजिनल सूट संख्या 03/2021 के तहत जारी किया गया है।

अदालत द्वारा जारी आदेश में प्रतिवादी संख्या-05 सुमन देवी (पति–सूरज सोनी), निवासी ग्राम चेनपुर, थाना महुआडांड़, जिला लातेहार को आगामी सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 29 दिसंबर 2026, प्रातः 7:00 बजे निर्धारित की है। नोटिस में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि यदि निर्धारित तिथि पर संबंधित पक्ष अदालत में उपस्थित नहीं होते हैं, तो न्यायालय एकतरफा सुनवाई करते हुए निर्णय पारित कर सकता है।
इस नोटिस के बाद संबंधित पक्षों में कानूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं और मामले को लेकर गंभीरता बढ़ गई है।


