आंधी-तूफान का कहर, बिजली व्यवस्था ठप… घंटों अंधेरे में रहे लोग
Advertisements

Advertisements

GHATSILA: पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला विद्युत प्रमंडल क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोग घंटों अंधेरे में रहने को मजबूर हुए।
Advertisements

तूफान के कारण तार टूटने और लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में बिजली पूरी तरह बाधित रही। इससे घरों के साथ-साथ व्यवसायिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिजली विभाग की टीमों ने क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करने की बात कही गई है।


