दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर बवाल, शिक्षकों ने DC से लगाई गुहार… मिला बड़ा आश्वासन

0
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग :जिले में दो महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान शिक्षकों ने उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को DC कार्यालय पहुंचकर लंबित वेतन भुगतान की मांग की। यह स्थिति कोषागार से जुड़े वेतन घोटाले के बाद बनी है, जिससे भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शिक्षकों ने बताया कि वेतन बंद होने के कारण वे लगातार विरोध कर रहे हैं और स्कूल समय में काला बिल्ला लगाकर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। जिले में 2500 से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं, जो वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं।

संगठन ने यह भी कहा कि सहायक आचार्य के रूप में नियुक्त कई शिक्षकों को 6 से 9 महीने तक वेतन नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट और मानसिक तनाव में हैं। इस पर DC ने एक सप्ताह के भीतर वेतन भुगतान कराने का भरोसा दिया है, जिसके बाद शिक्षकों को राहत की उम्मीद जगी है.

See also  मौत का पुल” बना गनसा–सिदरा की किस्मत: 10 साल से खंडहर, प्रशासन और जनप्रतिनिधि दोनों मौन!....जल्द होगी जांच, शुरू होगा निर्माण कार्य :डीसी संदीप कुमार

Thanks for your Feedback!

You may have missed