अपराध नियंत्रण पर सख्ती, SP की क्राइम मीटिंग में थानों को मिले कड़े निर्देश


सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी की मीटिंग आयोजित की गई। मासिक क्राइम रिव्यू के तहत हुई इस समीक्षा बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई और आगे की रणनीति की रुपरेखा तय की गई। बैठक में सरायकेला एसडीपीओ, चांडिल एसडीपीओ, प्रशिक्षु डीएसपी एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहें।

बैठक में कई प्रायोरिटी विषयों पर काम करने का निर्णय लिया गया। नए आपराधिक कानूनों के तहत टाइम बाउंड मैनर में इन्वेस्टिगेशन कम्पलीट करने पर जोर दिया गया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को इससे संबंधित इंस्ट्रक्शंस दिए और लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन करने को कहा। बैठक के दौरान कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर छोटी ट्रेनिंग भी कराई गई। ई-साक्ष्य को लेकर विशेष बातचीत हुई और इसके इस्तेमाल पर थाना प्रभारियों को प्रशिक्षित किया गया। डिजिटल साक्ष्य जुटाने और अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई गई।
अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल माह की आगामी क्राइम मीटिंग की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। 15 तारीख के भीतर अप्रैल माह के क्राइम रिव्यू को टाइमली पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अपराध नियंत्रण, नशा कारोबार और साइबर क्राइम पर विशेष फोकस रहेगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि अगले हफ्ते सभी थाना प्रभारियों के लिए फर्स्ट एड की ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही ई-साक्ष्य तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी एक ट्रेनिंग कैंप ऑर्गेनाइज किया जाएगा। एसपी ने कहा कि पुलिस को तकनीक और संवेदनशीलता, दोनों स्तर पर मजबूत करना जरूरी है।


