छऊ महोत्सव में झूमे कलाकार, विधायक ने कला संरक्षण का दिया भरोसा

0
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के इटिहासा क्षेत्र में भव्य छऊ नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक लोककला की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय और क्षेत्रीय कलाकारों ने रातभर एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक पहचान है और इसके संरक्षण एवं कलाकारों के विकास के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न कलाकारों ने पौराणिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान झामुमो नेता तराकांत सिजुई, अमर बोदरा, अजीत मोदी, डब्ल्यू हेंब्रम, गणेश लागुरी, सुधीर नायक और दशरथ नायक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस आयोजन ने न केवल स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा दिया, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का भी काम किया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने इसे सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

See also  टाटा स्टील वेतन समझौते पर हलचल तेज, 2 मई के बाद लग सकती है मुहर

Thanks for your Feedback!

You may have missed