थैलेसीमिया बच्चों के लिए फिर पहल तेज, स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों ने की जांच

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : वर्ष 2002 में स्थापित अनुराग फाउंडेशन लगातार थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में जुटा हुआ है। वर्तमान में संस्था 85 से अधिक पंजीकृत बच्चों को निःशुल्क रक्त चढ़ाने, जरूरी दवाइयों और बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करा रही है। बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसी क्रम में शनिवार को एआईडब्ल्यूसी में एक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जहां कोलकाता के प्रसिद्ध हीमेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत चौधरी ने बच्चों की जांच की। वे कई वर्षों से फाउंडेशन से जुड़े हैं और नियमित रूप से आकर बच्चों की रिपोर्ट की समीक्षा कर अभिभावकों को जरूरी सलाह देते हैं। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी दास समेत कई सदस्य मौजूद रहे और सभी ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

See also  भीषण गर्मी के बीच वोटिंग, कहीं बारिश तो कहीं कम मतदान… पहले चरण में सियासी टक्कर तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed