हाफ एनकाउंटर में शूटर घायल, भागने के दौरान पुलिस ने पैरों में मारी गोली

0
Advertisements
Advertisements

रांची : जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड के आरोपी शूटर सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। बुधवार सुबह कांके डैम के पास पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हुआ, जहां पकड़ने पहुंची टीम पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके दोनों पैरों में गोली मारी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि मंगलवार को पंडरा ओटीसी मैदान के पास भार्गव सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे विजय टेटे का हाथ है, जिसने सत्यम पाठक को सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं और फरार मास्टरमाइंड की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया है।

See also  गोल्फ में चमका शहर का सितारा, तक्ष पांडे ने जीता खिताब, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed