गोल्फ में चमका शहर का सितारा, तक्ष पांडे ने जीता खिताब, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया मान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के युवा गोल्फर तक्ष पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर मास्टर्स गोल्फ कप का खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतियोगिता 18 से 19 अप्रैल तक पटना में आयोजित आईजीयू ईस्ट जोन फीडर गोल्फ टूर के दूसरे चरण के तहत खेली गई, जिसमें 30 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

तक्ष पांडे ने सी बॉयज कैटेगरी में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में ध्रुव डी पटोदिया दूसरे और प्रलक्ष प्रलेया तीसरे स्थान पर रहे। तक्ष लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर के सातवीं कक्षा के छात्र हैं। उनके पिता हर्ष पांडे और दादा सुधीर कुमार पांडे पेशे से वकील हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य फादर विनोद फर्नांडीज एसजे ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तक्ष की जीत से शहर में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

See also  डीवीसी चंद्रपुरा प्लांट के गेट पर मजदूरों का अनशन, मांगों को लेकर प्रदर्शन से माहौल गरम

Thanks for your Feedback!

You may have missed