डीसी की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री, नवदंपति को दिया आशीर्वाद, समारोह में दिखी VIP मौजूदगी

0
Advertisements
Advertisements

रांची : जमशेदपुर के उपायुक्त (डीसी) की बेटी के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए। यह शादी समारोह रांची के बूटी रोड स्थित आईएएस क्लब के दीनदयाल नगर में आयोजित किया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मौके पर डीसी राजीव रंजन और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बधाई भी दी। समारोह में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल काफी गरिमामय बना रहा।

बताया गया कि राजीव रंजन हाल ही में जमशेदपुर के नए उपायुक्त बनाए गए हैं। शादी समारोह में मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों की मौजूदगी के कारण कार्यक्रम को खास महत्व मिला और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

See also  होटल-लॉज और रेस्टोरेंट्स में देर रात छापेमारी से हड़कंप, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

Thanks for your Feedback!

You may have missed