ओवरब्रिज नहीं बनने से रोज जाम का संकट, घंटों फंसे लोग, एम्बुलेंस तक हुई परेशान

0
Advertisements
Advertisements

मैक्लुस्कीगंज : रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज नहीं बनने की वजह से स्थानीय लोगों को रोज भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां का फाटक अधिकतर समय बंद रहता है और कई बार ट्रेन गुजरने के बाद भी तकनीकी खराबी के कारण देर तक नहीं खुलता, जिससे स्कूल बस, आम लोग और यहां तक कि एम्बुलेंस भी लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 8/ए/टी पर इंटरलॉकिंग गेट लगा है। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगने के कारण यहां भीड़ और बढ़ जाती है, जिससे फाटक बंद रहने पर लंबा जाम लग जाता है। राजधर साइडिंग के लिए रैक लगने के दौरान करीब आधे घंटे तक फाटक बंद रहता है, जिससे हालात और खराब हो जाते हैं।

गेट खुलने के बाद भी दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और जाम हटाने में काफी समय लग जाता है। यह इलाका पर्यटन और शिक्षा के लिए भी जाना जाता है, जहां बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। ऐसे में ओवरब्रिज नहीं होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

See also  रांची DC को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, अनुकंपा नियुक्ति मामले में कार्रवाई से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed