पूर्व सीएम का विपक्ष पर हमला, महिला बिल को लेकर घेरा

0
Advertisements
Advertisements

धनबाद : लोकसभा में परिसीमन से जुड़े बिल के मुद्दे पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि विपक्ष महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है और बिल को लागू नहीं होने देना चाहता।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे रोकने की कोशिश की। रघुवर दास ने आरोप लगाया कि विपक्ष परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करता है और महिला आरक्षण लागू नहीं होने देना चाहता।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में मजबूत जनादेश मिलने पर इस विधेयक को फिर से लाकर पारित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होने पर 2029 के चुनावों में महिलाओं को सीधा लाभ मिलता। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी बयान देते हुए कहा कि इस बार वहां भाजपा को जीत मिलेगी और महिला शक्ति विपक्ष को जवाब देगी।

See also  TCS नासिक केस पर बड़ा बयान, कंपनी ने कहा—इंटरनल चैनल में कोई शिकायत नहीं मिली, जांच के लिए बनाई ओवरसाइट कमेटी

Thanks for your Feedback!

You may have missed