रेलवे के खिलाफ बढ़ेगा आंदोलन, 26 से शुरू होगा बड़ा अभियान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर लगातार हो रही ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ अब आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया है। इस मुद्दे को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में ‘रेल यात्री संघर्ष समिति’ की एक अहम बैठक आयोजित की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में बताया गया कि पिछले कई वर्षों से यात्री ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले भी इस मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया था, लेकिन रेल प्रशासन की ओर से कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।

समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने कहा कि अब 26 अप्रैल से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत टाटानगर स्टेशन पर रेल प्रबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की गई है। साथ ही रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया है।

See also  हाथियों के झुंड से दहशत, अनाज लदा वाहन घेरते ही मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed