शाही शादी में ग्लैमर का तड़का, गोविंदा-अक्षरा सिंह के आने की चर्चा से बढ़ी हलचल


हजारीबाग : शहर में 20 अप्रैल को होने वाली ऋषभ सिंह और निधि सिंह की भव्य शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह शादी कमांडो सिक्योरिटी संचालक टुनटुन सिंह के भांजे की है, जिसमें देशभर के कई नामी चेहरे, नेता और उद्योगपतियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस आयोजन में पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक व्यवस्था का खास मिश्रण देखने को मिलेगा।

19 अप्रैल को आयोजित संगीत समारोह को लेकर खास उत्साह है। बताया गया है कि इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह समेत कई कलाकारों के शामिल होने की चर्चा है, जिससे समारोह में ग्लैमर का तड़का लगेगा। वहीं, शादी के लिए करीब 3 एकड़ में राजस्थान के उम्मेद महल की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिस पर 2 से 3 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। कोलकाता से लाई गई लाइटिंग, दिल्ली और पुणे से बुलाए गए बैंड और विशेष टीम इस आयोजन को और खास बनाएंगे.


