सड़क धंसी और गैस रिसाव से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा परिवारों पर खतरा, इलाके में दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : केंदुआ क्षेत्र में धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क अचानक धंसने के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। सड़क धंसने के अगले ही दिन इलाके में बड़े पैमाने पर जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बीसीसीएल की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि यह पूरा इलाका भूमिगत आग और गैस रिसाव के कारण अत्यंत खतरनाक क्षेत्र बन चुका है। शुरुआती जांच और तकनीकी संस्थानों की रिपोर्ट के आधार पर इसे डेंजर जोन घोषित किया गया है।

प्रशासन के अनुसार करीब 500 से अधिक परिवार इस खतरे की जद में हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति समय के साथ और गंभीर हो सकती है, इसलिए वैकल्पिक मार्ग और पुनर्वास ही फिलहाल सबसे सुरक्षित विकल्प है।

About The Author

See also  गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को बड़ी राहत, इलाज के लिए ₹30 करोड़ देगा कोल इंडिया

Thanks for your Feedback!

You may have missed