जल जीवन मिशन की पोल खुली, 4 साल से सूखी जल मीनार, पानी को तरसे ग्रामीण, महिलाओं में आक्रोश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम : गुवा के हिरजीहाटिंग गांव में जल जीवन मिशन की हकीकत सामने आ गई है, जहां चार साल पहले बना जल मीनार आज तक बेकार पड़ा है। वर्ष 2022 में सोलर आधारित ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत इसे बनाया गया था, लेकिन अब तक गांव के लोगों को एक बूंद पानी भी नहीं मिल सका है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों का कहना है कि योजना सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है और जमीन पर इसका कोई लाभ नहीं दिख रहा। पानी की भारी समस्या से परेशान महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि “हर घर जल” का वादा किया गया था, लेकिन न तो पाइपलाइन बिछी और न ही जलापूर्ति शुरू हुई, जिससे लोग अब भी दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने इसे भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएं और योजना को जल्द चालू किया जाए, ताकि गांव में पीने के पानी की समस्या खत्म हो सके।

About The Author

See also  30 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख की खेप जब्त

Thanks for your Feedback!