बर्थडे पार्टी में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप, महिला डॉक्टर से दरिंदगी—आरोपी फरार, दहशत


रांची : शहर में एक महिला दंत चिकित्सक के साथ शर्मनाक वारदात सामने आई है। बताया गया कि एक जन्मदिन पार्टी के दौरान आरोपी ने पहले उसे नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 9 अप्रैल की है जब 25 वर्षीय पीड़िता लालपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में अपने मित्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। इसी दौरान मेजबान के एक दोस्त ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और नशा कराने के बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची में एमडीएस प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर 13 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मेडिकल जांच भी कराई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


