श्याम मेडिकल स्थित श्याम कुंज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना, भव्य भजन संध्या के साथ छप्पन भोग के चढ़ा प्रसाद

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक के श्याम मेडिकल स्थित श्याम कुंज का वार्षिकोत्सव सोमवार की देर धाम धूमधाम से मनाई गई. इस दौरान खाटू नरेश बाबा श्याम का भव्य भजन संध्या के साथ छप्पन भोग का चढ़ावा प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया. इस वार्षिकोत्सव में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भक्तों ने शिरकत की. सबों ने बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया. इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी अद्भुत उदाहरण बना. भक्तों ने संध्या समय बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद आयोजित भजन संध्या ने सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. इस मौके पर टाटानगर की प्रसिद्ध भजन गायिका पूजा झा एवं पुरुलिया की शीतल कटारूका ने अपनी मधुर आवाज़ से भक्ति रस की गंगा बहाई. भजनों की प्रस्तुति देर रात तक चली, जिसमें “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे. यह आयोजन आध्यात्मिक शांति और आनंद का अद्भुत संगम साबित हुआ. इस दौरान छप्पन भोग का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बाबा श्याम को विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया. इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. छप्पन भोग की भव्य सजावट और प्रसाद की व्यवस्था ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया. यह धार्मिक परंपरा भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाती है. वार्षिकोत्सव के आयोजक सुशील कुमार अग्रवाल एवं मिलन कुमार अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्याम कुंज वार्षिकोत्सव 2026 का उद्देश्य समाज में भक्ति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed