सीताराम कल्याणम महोत्सव में भक्ति का रंग, तमिल गीतों के बीच हुआ दिव्य विवाह

0
Advertisements

जमशेदपुर : कदमा स्थित रामपादुका आश्रम में रविवार को माता सीता और भगवान राम का भव्य कल्याणम महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने तमिल भाषा में विवाह गीत गाए और श्रद्धालु वर-वधू पक्ष में बंटकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में निभाई गईं। वर पक्ष की ओर से माता सीता को कपड़े और मंगलसूत्र भेंट किए गए, जबकि वधू पक्ष ने भगवान राम को धोती और माला अर्पित की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरमाला और मंगलसूत्र की रस्म पूरी होने के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इससे पहले सुबह भजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महोत्सव के बाद हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की गई और पंचधातु की प्रतिमा को 108 वड़े की माला पहनाई गई। अंत में करीब 150 श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। यह आयोजन आचार्य भक्त सभा के तत्वावधान में मंदिर कमेटी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

About The Author

See also  नाबालिग को धमकाकर विधायक के खिलाफ गवाही देने का दबाव बनाने का आरोपी दिलीप तिर्की गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed