विश्व होमियोपैथी दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन


आदित्यपुर:- वर्ल्ड होमियोपैथी दिवस के अवसर पर आदित्यपुर-2, रोड नंबर-24 स्थित होम्योपैथी क्लिनिक में डॉ. रेणु शर्मा और सार्थक यूथ क्लब के द्वारा संयुक्त रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई। इस दौरान शुगर जांच, बीपी जांच के साथ-साथ मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली।
इस अवसर पर होम्योपैथी क्लिनिक में डॉ. रेणु शर्मा एवं सार्थक यूथ क्लब के तत्वावधान में होमियोपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों को सम्मानित किया गया। साथ ही, वक्ताओं ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की गुणवत्ता और इसकी विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा प्रणाली के माध्यम से पुराने से पुराने रोगों का भी सफल इलाज संभव है, जो इसे एक प्रभावी और सुरक्षित उपचार पद्धति बनाता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. नथुनी सिंह, डॉ. एन. आर. सिंह, डॉ. सदाब हसन रिजवी, डॉ. प्रकाश राय, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. एच. एल. प्रसाद, वार्ड संख्या-17 की पार्षद नीतू शर्मा, टाटा मोटर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सह समाजसेवी प्रकाश विश्वकर्मा, एल.बी.एस.एम. कॉलेज के प्रो. चंदन जायसवाल, समाजसेवी शशि आचार्य, सुजाता सिंह, रविंदर कौर, मीरा तिवारी, विनीता शर्मा, मीरा शर्मा, रमाशंकर पांडे, अरविंद शर्मा, दिलीप शर्मा, अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सौरभ पाठक, रोहित कुमार, सपना शर्मा, दीपक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



