हड़ताल से ठप हुई सेवाएं, आश्वासन मिलते ही अचानक काम पर लौटे डॉक्टर
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे खत्म हो गई। अस्पताल के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार और अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की, जिसके बाद उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया गया और हड़ताल वापस ले ली गई।डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि पिछले 5 साल से वे इस मांग को उठा रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। हड़ताल सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई थी, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं, हालांकि इमरजेंसी सेवाओं में मरीजों का इलाज जारी रहा।
Advertisements



