भीषण गर्मी का असर, झारखंड की अदालतों में मॉर्निंग कोर्ट लागू

0
Advertisements
Advertisements

रांची : राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य की सभी जिला अदालतों में 6 अप्रैल से ‘मॉर्निंग कोर्ट’ व्यवस्था लागू की गई है, जो 27 जून तक प्रभावी रहेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नए समय के अनुसार अदालतों का कामकाज अब सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। बीच में सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक आधे घंटे का विश्राम (लंच ब्रेक) भी निर्धारित किया गया है। यह निर्णय अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मियों और आम लोगों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।

इस व्यवस्था से न्यायिक कार्य प्रभावित हुए बिना लोगों को राहत मिलेगी और गर्मी के कारण होने वाली असुविधाओं को कम किया जा सकेगा।

See also  NH-343 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपति की मौत… तेज रफ्तार ने फिर ली जान

Thanks for your Feedback!

You may have missed