बत्तख को बचाने में भिड़ीं दो कारें, सड़क पर हंगामा, पुलिस ने संभाला मामला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित गैंताडीह में एक अजीबो-गरीब सड़क हादसा सामने आया, जहां सड़क पार कर रही एक बत्तख को बचाने के प्रयास में दो कारें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में ओडिशा के एक परिवार की कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि रेल अधिकारी ने अपनी गलती मानते हुए 6,000 रुपये का मुआवजा देने की पेशकश की, लेकिन ओडिशा का परिवार 15,000 रुपये की मांग पर अड़ा रहा। इसको लेकर सड़क पर करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

सूचना मिलने पर आरपीएफ और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। बाद में दोनों को थाने ले जाकर मामला शांत कराया गया।

About The Author

See also  PM मोदी के पोस्टर विवाद में श्रीलेखा मित्रा पर FIR, राजनीतिक घमासान तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed