मेयर का तूफानी दौरा, जर्जर सड़क और गंदगी पर अधिकारियों को कड़ी फटकार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने क्षेत्र के कई वार्डों में अचानक दौरा कर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। जवाहर नगर, ब्रम्हापथ और बावनगोड़ा चौक जैसे इलाकों में जर्जर सड़कें, जाम नालियां और कचरे के ढेर देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मेयर ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत, नालियों की नियमित सफाई और कचरा प्रबंधन को प्राथमिकता देने को कहा।

विशेष रूप से झरना रोड नाले का निरीक्षण कर उसे अंडरग्राउंड करने और सुरक्षा के लिए प्रकाश एवं गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया। मेयर ने शहर को स्वच्छ और स्मार्ट बनाने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही।

See also  गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई, शिक्षा विभाग सख्त, कई संस्थानों पर गिरी गाज

Thanks for your Feedback!

You may have missed