कन्वाई चालकों के नाम पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, विधायक से कार्रवाई की मांग

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने महामंत्री जय नारायण सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर गंभीर शिकायत दर्ज कराई। यूनियन का आरोप है कि कन्वाई क्षेत्र में कुछ लोग चालकों को गुमराह कर रहे हैं और प्रबंधन पर दबाव बनाकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यूनियन ने विशेष रूप से बिनोद कुमार सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कुछ चालकों के साथ मिलकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि उनके पास अधिकांश चालकों का समर्थन नहीं है। साथ ही उन पर अवैध चंदा वसूली और प्रबंधन पर दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं। यूनियन के अनुसार क्षेत्र में करीब 975 चालक कार्यरत हैं, जिनमें से केवल 28 ही न्यूनतम मजदूरी श्रेणी में आते हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मांग की कि मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे और किसी भी तरह की भ्रामक गतिविधि या अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

See also  जन्मोत्सव की तैयारी तेज, 4 मई को भव्य कार्यक्रम का ऐलान

Thanks for your Feedback!

You may have missed