दिल्ली मेट्रो में बड़ा बदलाव: अब यात्री एक ही लाइन पर ट्रेन बदल सकेंगे, यात्रा आसान हो जाएगी।

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर बनने वाला नबी करीम स्टेशन यात्रियों के लिए खास सुविधा लेकर आ रहा है। यहां पहली बार ऐसा इंटरचेंज बनाया जा रहा है, जहां लोग एक ही लाइन के भीतर ट्रेन बदल सकेंगे। यह सुविधा मैजेंटा लाइन के अलग-अलग कॉरिडोर को आपस में जोड़ने के लिए तैयार की जा रही है, जिससे सफर और आसान होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस स्टेशन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह एक ही लाइन के दो हिस्सों को जोड़ते हुए मल्टी-लेवल इंटरचेंज का काम करेगा। यहां अलग-अलग स्तरों पर ट्रेनें चलेंगी, जिससे यात्री बिना लाइन बदले अलग दिशा में यात्रा कर सकेंगे। यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में पहली बार होगा और इससे यात्रियों का समय भी बचेगा।

मैजेंटा लाइन के विस्तार के बाद यह पूरी लाइन करीब 89 किलोमीटर लंबी हो जाएगी और दिल्ली की सबसे लंबी मेट्रो लाइन बन जाएगी। इस पर 60 से ज्यादा स्टेशन और 21 इंटरचेंज होंगे, जिससे पूरे शहर में कनेक्टिविटी और बेहतर होगी और सफर ज्यादा सुगम बनेगा.

See also  मोबाइल चोरी का खुलासा, सीसीटीवी से पहचान के बाद आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed