समुद्र से हमले से बस कुछ मिनट दूर थी नौसेना, पाकिस्तान की अपील पर टला बड़ा एक्शन

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई : भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत समुद्र के रास्ते पाकिस्तान पर हमला करने से कुछ ही मिनट दूर था। उन्होंने बताया कि अंतिम कार्रवाई से पहले ही पाकिस्तान ने “काइनेटिक एक्शन” रोकने की अपील की, जिसके बाद यह हमला टाल दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह बयान उन्होंने नौसेना के एक सम्मान समारोह में दिया, जहां ऑपरेशन सिंदूर में उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों को युध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। यह ऑपरेशन पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था, जिसमें भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की थी।

नौसेना प्रमुख के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन में भारतीय नौसेना पूरी तरह तैयार और आक्रामक स्थिति में थी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई ने देश की सैन्य क्षमता और तैयारियों को साबित किया, जिससे देशवासियों का भरोसा और मजबूत हुआ।

See also  पाकिस्तान की मध्यस्थता में शांति वार्ता पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोला—‘विदेश नीति पर सवाल उठे’

Thanks for your Feedback!

You may have missed