चापड़ हमले का दर्दनाक अंत, घायल की मौत पर परिजनों का हंगामा
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुए चापड़ हमले में घायल कमलजीत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हमला 24 फरवरी को मिलन नामक युवक द्वारा किया गया था, जिसमें कमलजीत गंभीर रूप से घायल हो गए थे और तब से उनका इलाज चल रहा था।
Advertisements

मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और वे शव के साथ गोलमुरी थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।
पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।


