पेट्रोल-डीजल पर नया नियम भारी, जमशेदपुर में किल्लत की आशंका से बढ़ी चिंता

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के बीच तेल कंपनियों द्वारा लागू किए गए नए नियम ने शहर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कंपनियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को उधार पर ईंधन देना बंद कर दिया है और अब आपूर्ति के लिए अग्रिम या तत्काल भुगतान अनिवार्य कर दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस फैसले से उन संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है, जिनका कारोबार उधार व्यवस्था पर निर्भर था। कई पंप संचालकों का कहना है कि नई व्यवस्था के कारण ईंधन उठाव प्रभावित हो सकता है, जिससे आने वाले दिनों में शहर के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल सकती हैं।

चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़, चौका और चांडिल क्षेत्रों में पहले से ही रसोई गैस की कमी की स्थिति बनी हुई है, और अब पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। कई पंपों पर सीमित स्टॉक का हवाला देकर ग्राहकों को तय मात्रा से अधिक ईंधन देने से मना किया जा रहा है।

इस स्थिति से आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है और कुछ स्थानों पर तनाव की स्थिति भी बन रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आपूर्ति में आई बाधा के कारणों की जांच कर जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि स्थिति सामान्य हो सके।

See also  नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में 'विश्व पृथ्वी दिवस' पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प; भूगोल और विज्ञान विभागों ने मिलकर चलाया जागरूकता अभियान

Thanks for your Feedback!

You may have missed