केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति सरायकेला खरसावां 28 मार्च को अखाड़ा कमेटियों का अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन प्रतियोगिता आयोजित करेगा

0
Advertisements

Saraikela : केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति सरायकेला खरसावां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फुटबॉल मैदान में विसर्जन जुलूस के दौरान विभिन्न अखाड़ा के खिलाड़ियों का शौर्य प्रदर्शन 28 मार्च शनिवार को आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के डीसी नीतीश कुमार सिंह, एसपी मुकेश कुमार लुनायत, नगर आयुक्त, मेयर, डिप्टी मेयर, अनुमंडलाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी सहित जिला प्रशासन एवं जिले के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. इस समारोह में आदित्यपुर के कुल 8 अखाड़ा के खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे. अखाड़ा कमेटी के द्वारा भव्य झांकियां भी निकाली जाएगी. जिनमें शिव मंदिर अखाड़ा, बजरंग शिला अखाड़ा चूना भट्ठा, इमली चौक, आदित्यपुर बस्ती, आदित्यपुर रेलवे फाटक, चांदनी चौक और वनांचल अखाड़ा आशियाना के खिलाड़ी यहां प्रदर्शन दिखाने आएंगे. प्रदर्शन के उपरांत ही पिछले वर्ष के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा. इस वर्ष के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आनेवाले रामनवमी प्रदर्शन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा. इस आशय की जानकारी प्रेसवार्ता में मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, अध्यक्ष डीसी मुखी, महासचिव श्रीराम ठाकुर, उपाध्यक्ष भोला मिश्रा, भुगलु सोरेन, लालू सरदार, कुंवर सुनील सिंह, सुभाष मोदी, महेश सिंह, मनोज कुमार चौधरी, अनिल कुमार आदि ने दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  काम में लापरवाही पर बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित, सब इंस्पेक्टर को मिला अस्थायी प्रभार

Thanks for your Feedback!

You may have missed