सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली अस्पताल में भर्ती


नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अनुसार सांस लेने में परेशानी की वजह से उनकी हालत चिंताजनक होने पर देर रात उन्हें अस्पताल लाया गया और चेस्ट मेडिसिन के डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं। सोनिया गांधी के साथ उनके सुपुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल में मौजूद हैं।

अस्पताल के डॉक्टर फिलहाल उनका उपचार कर रहे हैं और नियमित जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें प्राथमिक तौर पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है, हालांकि किसी गंभीर रोग का खुलासा अभी नहीं हुआ है। यह भी बताया गया कि उन्हें सामान्य चिकित्सा जांच और निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया है।


