रामनवमी जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस से भिड़ंत में पथराव—कई घायल

0
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : रामनवमी से पहले निकाले जा रहे मंगल जुलूस के दौरान पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों के बीच अचानक तनाव बढ़ गया और स्थिति भिड़ंत में बदल गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना बरकट्ठा और गोरहर थाना क्षेत्र की सीमा के पास लेबरा-जमुआ इलाके में हुई, जहां देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस घटना में पुलिसकर्मियों समेत करीब 5 से 6 लोग घायल हो गए। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हालात को काबू में किया गया। प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि आगे किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

See also  JPSC परीक्षा पर सख्ती, 100 मीटर तक नो-एंट्री जोन, उल्लंघन पर कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed