AI सीखने से आगे बढ़कर बनाने पर जोर, यूनिवर्सिटी में डेवलपर्स के लिए खास सेमिनार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “एआई फॉर डेवलपर्स: फ्रॉम लर्निंग टू बिल्डिंग” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रैक्टिकल पहलुओं से परिचित कराना और उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सेमिनार में मुख्य वक्ता एआई एजुकेटर और ‘आइडिया टू एक्शन टेक्नोलॉजी’ एवं ‘लूटलिंक’ के संस्थापक यशवर्धन शर्मा ने छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक प्रयोगों और प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने आधुनिक एआई टूल्स, उनके उपयोग और इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की भी विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर मिधात और चीफ टेक्निकल ऑफिसर हमजा आलम का अहम योगदान रहा। सेमिनार में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इंटरैक्टिव सत्र के दौरान विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछकर शंकाओं का समाधान किया।

About The Author

See also  ब्लैकमेल और शादी के दबाव से तंग युवक ने दी जान, आरोपों से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!