बाबा की मौत पर फैली अफवाह, फिर भड़की हिंसा—हाईवे जाम, 13 आरोपी गिरफ्तार


मथुरा : ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर चंद्रशेखर की सड़क हादसे में मौत के बाद इलाके में अफवाह फैलते ही हालात बिगड़ गए और हिंसा भड़क उठी। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा फैल गया, जिसके बाद भीड़ ने आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया, पथराव किया और कई जगहों पर हंगामा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना घने कोहरे के कारण हुआ एक सड़क हादसा था। बाबा ने एक वाहन को गोतस्करी के शक में रोका था, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि रोके गए वाहन में किराना सामान था, जबकि दूसरे ट्रक में तार लदा था और गोतस्करी का कोई सबूत नहीं मिला।
हिंसा और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात को काबू में बताया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।


