हैंगओवर में किया शो शूट, 720 करोड़ वाले जज का बड़ा खुलासा—इस गलती पर आज भी पछतावा

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : टीवी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज और बिजनेसमैन अमन गुप्ता ने हाल ही में अपने सबसे बड़े पछतावे का खुलासा किया। करीब 720 करोड़ रुपये की नेटवर्थ रखने वाले अमन गुप्ता ने बताया कि शो के दौरान उन्होंने एक बड़ी गलती की, जिसका उन्हें आज भी अफसोस है। वह शुरुआत से ही इस शो का हिस्सा रहे हैं और 150 से ज्यादा स्टार्टअप्स में निवेश कर चुके हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उन्होंने बताया कि सीजन 2 में ‘द हेल्थ फैक्ट्री’ नाम के फूड ब्रांड में निवेश न करना उनकी सबसे बड़ी चूक थी। उस समय किसी भी जज ने इस कंपनी में पैसा नहीं लगाया था, जबकि इसके फाउंडर्स विनय माहेश्वरी और मोहित संखला ने 2.1% हिस्सेदारी के बदले 75 लाख रुपये मांगे थे। अब यही कंपनी हर महीने करीब 20–30 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही है।

अमन गुप्ता ने यह भी बताया कि एक दिन वह सुबह 4 बजे तक शराब पीते रहे और अगले दिन हैंगओवर की हालत में ही शूटिंग के लिए पहुंच गए। उस वक्त वह ठीक से ध्यान नहीं लगा पाए और डील पर फोकस करना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि ऐसे दिनों में दिमाग सही से काम नहीं करता और यही वजह रही कि कुछ मौके हाथ से निकल गए।

See also  बंगाल सरकार में बड़े फेरबदल के संकेत, प्रशासनिक हलचल तेज, नए बदलाव की अटकलें

Thanks for your Feedback!

You may have missed